[गोबर खरीदी] गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ | online registration - Morsarkar.in

सरकारी योजना की जानकारी

Tuesday 19 January 2021

[गोबर खरीदी] गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ | online registration

गोधन न्याय योजना

 

Godhan nyaay yojana ke Labh | Godhan Nyay yojana Application Form| Godhan Nyaay Yojana Ki jankari |


 


 


Godhan Nyaay Yojana kya hai?


छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार ने किसानो व पशुपालकों से गोबर खरीदने की योजना की शरुआत की है जिसका नाम है Godhan Nyaay Yojana. इस योजना का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ के मुख्या श्री भूपेश बघेल ने 20 जुलाई 2020 को हरेली महा पर्व के दिन किया।


गोधन न्याय योजना 



  • इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार गोपालकों से  प्रति किलो  2 रूपए दर से गोबर खरीदेगी।

  • गोबर का उपयोग वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए किया जाएगा।

  • किसानो के अर्थ व्यवस्था में सुधार के लिए बेहतर योजना।

  • ग्राम गौठानों में महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं को इस योजना से आर्थिक विकाश कराने की पहल होगी।

  • पशुधन की खुली चराई पर रोक लगाने का प्रयाश होगा।

  • पशुधन का सम्मान होगा।

  • Godhan Yojana से पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा।


आयुष्मान भारत योजना कार्ड डाउनलोड कैसे करें ?


गोबर की खरीदी कैसे होगी ?


छत्तीसगढ़ सरकार अब तक 2408 ग्राम गौठान स्वीकृत कर चूका और शहरी क्षेत्रो में 377 गौठान बन चुके हैं।
अतः छत्तीसगढ़ सरकार इन्ही ग्राम गौठान के माध्यम से गोबर की खरीद करेगी। ख़रीदे गए गोबर को वर्मी कम्पोस्ट बनाकर किसानों को ही 10 रूपए प्रति किलो के दर से विक्री की जाएगी प्रदेश सरकार ग्राम गौठान के लिए सभी ग्राम पंचायतों को गौठान बनाने की दिशा निर्देश दे चुके हैं। ग्राम पंचायतों में 11630 और सभी गाँव में 20000 गौठान का लक्ष्य रखा है।

            Godhan Nyaay Yojana के तहत एक ही दिन में 1642 गौठानों में करीब 2000 क्विंटल गोबर बेचा जाता है। आगे और भी गौठानों से गोबर की खरीद की जाएगी।

Godhan Nyaay Yojana में आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज



  • किसान पासबुक

  • आधार कार्ड।

  • राशन कार्ड।

  • पासपोर्ट साइज दो फोटो।

  • बैंक पासबुक।


Godhan Nyaay Yojana में आवेदन कैसे करें?


सभी 11630 ग्राम पंचायतो व् 20 हजार गाँव में गौठान निर्माण हो जाने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार इसके लिए आधिकारिक वेब साइट तैयार कर सकते हैं। इसके लिए अभी तक किसी भी प्रकार की ऑनलाइन सेवा शुरू नहीं की गई है। जैसे ही Godhan Nyaay Yojana website शुरू होती है हम लेख के माध्यम से जरूर बताएँगे।

इस विषय में हमारा लेख कैसा लगा हमें जरूर बताएं।




1 comment: