Morsarkar.in: सी.एस.सी

सरकारी योजना की जानकारी

Showing posts with label सी.एस.सी. Show all posts
Showing posts with label सी.एस.सी. Show all posts

Sunday 28 February 2021

आयुष्मान भारत योजना PVC Card | Notification PMJAY

February 28, 2021 0
आयुष्मान भारत योजना PVC Card | Notification PMJAY





      छत्तीसगढ़ शासन विभाग
    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
:: मंत्रालय ::

   महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर, छ.ग. 




 क्र./नि.स./2021/ /अ.मु.स /स्वा.                                 रायपुर, दिनांक 27/02/2021


        प्रति


                    कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी 

                      समस्त जिला, छत्तीसगढ़


विषय - आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत राज्य में 01/03/2021 से 31/03/2021 तक 'आपके द्वार आयुष्मान' अभियान के दौरान समस्त पात्र हितग्राहियों के नि:शुल्क आयुष्मान भारत कार्ड बनने के सम्बन्ध में।

सदर्भ -    CEO भारत सरकार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, नई दिल्ली का अर्ध शासकीय पत्र क्र. DO no. S-12018/13/2019-NHA, दिनांक 18/02/2021


       राज्य में आयुष्मान भारत - प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत राशन कार्ड धारी हितग्राहियों एवं केंद्र द्वारा सूचीबद्ध SECC हितग्राहियों को विभिन्न पात्रता अनुसार वर्ष में 50 हजार रूपये एवं 5 लाख रुपये तक की नि;शुल्क चिकित्सा हेतु सहायता प्रदान की जा रही है। योजना के सम्पूर्ण क्रियान्वयन हेतु यह आवश्यक है कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जावे। राज्य में अभी तक लगभग 28.6 प्रतिशत पात्र परिवारों एवं 11 प्रतिशत हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं।


केंद्र सरकार उपक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण [NHA], नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 31/03/2021 तक समस्त हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हैं। अतः राज्य में दिनांक 01/03/2021 से 31/03/2021 के दौरान आयुष्मान आपके द्वार अभियान संचालन का निर्णय लिया गया है। जिसमे  चॉइस सेण्टर द्वारा पात्र हितग्राहियों का नि:शुल्क प्लास्टिक PVC आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। जिसमे व्यय का वहन नियमानुसार राज्य व् केंद्र शासन द्वारा किया जायेगा।


अभियान का आयोजन जिला प्रशासन, जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी - जिला पंचायत,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के सहयोग से स्थानीय कर्मचारीगण /कार्यकर्ताओं जैसे पंचायत सचिव,ग्राम रोजगार सहायक, BEE, सेक्टर सुपरवाइजर, ANM, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों आदि की सक्रीय भागीदारी से जिला स्तर, जनपद स्तर, एवं पंचायत पर किया जायेगा।


उक्त अभियान की समीक्षा माननीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय एवं मेरे द्वारा समय-समय पर की जाएगी। समस्त जिला कलेक्टरों से अपेक्षा है कि वे अपने जिले मे इस अभियान की सफलता हेतु भरसक प्रयास करेंगे।


अभियान की संक्षिप्त कार्य योजना :-


        अभियान के संचालन/सफल क्रियान्वयन हेतु जिला कलेक्टर द्वारा जिला नोडल अधिकारी एवं आवश्यकता अनुसार जनपद एवं पंचायत स्तर पर भी नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।


1. इस विशेष अभियान के दौरान जिला स्तर पर क जाने वाली गति निम्न अनुसार है -




  • शिविर के आयोजन हेतु प्रचार-प्रसार :-


क. जिला स्तर पर प्रेस वार्ता तथा सभी स्तर के जन प्रतिनिधियों, विशेष क्र पंचायती राज निकायों, के साथ वार्ता      और शिविर के सफल संचालन में सहयोग हेतु अपील।
ख. लोकल समाचार पत्रों, TV चैनल एवं सोशल मिडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करना।
ग. प्रत्येक ग्राम पंचायत या वार्ड या जोन कार्यालय, संस्थाओं पर होडिंग/बैनर का प्रदर्शन व छूटे हुए हितग्राहियों की सूची चस्पा किया जाना।
घ. सभी जिला/विकासखंड या ग्राम पंचयत स्तरों पर आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आयोजीत शिविरों एवं योजना से सम्बंधित जानकारी या लाभ के विषय में मईकिंग।
च. जिला /विकासखंड/ग्राम पंचायत स्तरों पर दीवाल लेखन कार्य किया जाना।




  •  शिविर आयोजन हेतु कार्य योजना :- आपके द्वार आयुष्मान अभियान का शुभारम्भ - दिनांक 1 मार्च 2021 को जिला/विकासखंड/ग्राम पंचायत स्तर पर जन प्रतिनिधियों, विशेषकर पंचायतीराज निकायों के माध्यम से योजना का शुभारम्भ किया जाना।


2. इस विशेष अभियान के दौरान पंचायत स्तर की योजना निम्न अनुसार होगी -




  • मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सम्बंधित पंचायत सचिव के माध्यम से योजना अंतर्गत शेष पात्र हित्ग्रह्यों की सूची बनवाकर उक्त सूची का मुद्रण करायेंगे तथा खंड चिकित्सा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर स्थानीय कार्यकर्ताओं को  किया जायेगा।



  • स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा प्राप्त सूची के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर पात्र हितग्राहियों की लाइन लिस्टिंग की जाएगी।


3. विधि की उपलब्धता 

 प्रचार-प्रसार मुद्रण एवं अन्य आकस्मिकताओं हेतु आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत SNA द्वारा प्रदत्त प्रशासनिक मद में उपलब्ध राशि का उपयोग किया जा सकेगा।
अभियान के नोडल अधिकारी समस्त संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें होंगे। अन्य जानकारी हेतु राज्य नोडल एजेंसी के नोडल अधकारी डॉ. श्रीकांत राजीम वाले, उपसंचालक मो.नं 9425203435 तथा श्री सुमीत प्रकाश सोनी मो. नं 9826400200 से सम्पर्क कर सकते हैं।
                                                                                                                       अपर मुख्य सचिव
                                                                                                                       छत्तीसगढ़ शासन                                                                                                                स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग                   प.क्र. /नि.स./2021 /112/ /अ.मु.स /स्वा.        रायपुर, दिनांक - 27/02/2021


प्रतिलिपि 

1. निज सचिव, माननीय स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मंत्रालय,             महानदी भवन, नवा रायपुर की ओर सूचनार्थ।
2. आयुक्त, स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर की ओर सूचनार्थ।
3. संचालक,स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर की ओर सूचनार्थ।
अपर मुख्य सचिव
छत्तीसगढ़ शासन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग